नासा के पूर्व वैज्ञानिक जेम्स हैनसन ने चेतावनी दी है कि इस साल मई तक धरती की तापमान वृद्धि 1.5 डिग्री के उस बैरियर को पार कर जायेगी जिसे धरती के अस्तित्व के लिये बड़ा ख़तरा माना जा रहा है। हैनसन नासा में काम कर चुके वह वैज्ञानिक हैं जिन्हें यह श्रेय दिया जाता है कि उन्होंने ही 1980 के दशक में दुनिया को ग्लोबल वॉर्मिंग के ख़तरों से आगाह किया था।
हालांकि क्लाइमेट साइंस में किसी एक साल में यह बैरियर पार हो जाने से ऐसा नहीं माना जाता कि वास्तव में धरती को 1.5 डिग्री तापमान से बचाने का मिशन फेल हो गया है।
क्लाइमेट साइंटिस्ट मानते हैं कि लगातार कुछ सालों तक धरती की तापमान वृद्धि 1.5 डिग्री से ऊपर रहे तो ही इस बदलाव को माना जायेगा हालांकि जलवायु आपदाओं और ग्लोबल वॉर्मिंग का असर तो तब भी काफी हद तक दिखेगा ही।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
क्या भारतीय स्टार्टअप्स भर पाएंगे मौसम पूर्वानुमान में अहम कमी?
-
मौसमी अनिश्चितता के बीच एक विश्वसनीय पूर्व चेतावनी प्रणाली बनाने की जंग
-
भारत की रिकॉर्ड ग्रीन एनर्जी क्षमता, उपलब्धि से बड़ी है आगे की चुनौतियां
-
जम्मू में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 36 की मौत; पंजाब, हिमाचल में भी स्थिति गंभीर
-
धराली त्रासदी: हर्षिल में बनी कृत्रिम झील, बचाव कार्य जारी