उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग में सुरंग धंसने के 50 घंटे बाद भी फंसे हैं 40 मज़दूर

Admin 14 नव॰. 2023
उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के धंसने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। फोटो: @uksdrf on X

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के धंसने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। फोटो: @uksdrf on X


उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में एक निर्माणाधीन सुरंग के धंसने के 40 मज़दूर फंस गए जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। करीब 4.5 किलोमीटर लम्बी यह सुरंग राज्य में चारधाम यात्रा मार्ग का हिस्सा है। सुरंग धंसने की घटना रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हुई। सुरंग में फंसे ज़्यादातर मज़दूर बिहार और झारखंड के हैं। झारखण्ड सरकार ने तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड भेजा है।

आपदा प्रबंधन की टीमें और राहतकर्मी मज़दूरों को निकालने के काम में लगीं हैं और उन्हें जीवित रखने के लिए सुरंग में ऑक्सीज़न सप्लाई की जा रही है।

राहतकर्मी मलबे में एक मोटी स्टील पाइप डालकर मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, मंगलवार को यह प्रयास शुरू कर दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों का कहना था कि फंसे हुए मजदूरों को मंगलवार की शाम या बुधवार सुबह तक बाहर निकाल लिया जाएगा। इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में