उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में एक निर्माणाधीन सुरंग के धंसने के 40 मज़दूर फंस गए जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। करीब 4.5 किलोमीटर लम्बी यह सुरंग राज्य में चारधाम यात्रा मार्ग का हिस्सा है। सुरंग धंसने की घटना रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हुई। सुरंग में फंसे ज़्यादातर मज़दूर बिहार और झारखंड के हैं। झारखण्ड सरकार ने तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड भेजा है।
आपदा प्रबंधन की टीमें और राहतकर्मी मज़दूरों को निकालने के काम में लगीं हैं और उन्हें जीवित रखने के लिए सुरंग में ऑक्सीज़न सप्लाई की जा रही है।
राहतकर्मी मलबे में एक मोटी स्टील पाइप डालकर मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, मंगलवार को यह प्रयास शुरू कर दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों का कहना था कि फंसे हुए मजदूरों को मंगलवार की शाम या बुधवार सुबह तक बाहर निकाल लिया जाएगा। इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
भारत ने कॉप33 की मेज़बानी का प्रस्ताव वापस लिया
-
भारत ने संशोधित किए एनडीसी, 2035 तक उत्सर्जन 47% तक घटाने का लक्ष्य
-
पेरिस समझौते के तहत नए एनडीसी जमा नहीं करने वाले देशों पर होगी चर्चा, भारत भी सूची में
-
कूनो नेशनल पार्क में 5 शावकों का जन्म, भारत में चीतों की संख्या हुई 53
-
एनजीटी ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी, कहा पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद
