टेस्ला बनी एक लाख करोड़ डॉलर की कंपनी
Editorial Team26 अक्टू॰. 2021
Photo: Wikimedia Commons
अमेरिकी इलैक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला अब एक लाख करोड़ डॉलर की कंपनी (मार्केट वेल्यू) बन गई है। उसने यह मुकाम हर्ट्ज (जो कि रेंटल कार कंपनी है) से मिले ऑर्डर के बाद हासिल किया जो अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इसके बाद अगले एक दशक में बैटरी वाहनों के बाज़ार में दबदबा कायम रखने का टेस्ला का इरादा और मज़बूत हो गया है। इस छलांग के बाद टेस्ला एप्पल, अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है। कंपनी के शेयर में करीब 15% का उछाल आया है और यह 1,000 डॉलर से अधिक का हो गया है। टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क का कहना है कि उन्हें भी अपनी कंपनी की तरक्की की इस रफ्तार पर भरोसा नहीं हो रहा है।
लेखक के बारे में
Editorial Team
A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें