स्वास्थ्य पर रिसर्च और शोध करने वाली दुनिया की 200 से अधिक पत्रिकाओं (जर्नल) ने एक संपादकीय में विश्व नेताओं से अपील की है कि वह क्लाइमेंट चेंज के खिलाफ कड़े कदम उठायें। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के मुताबिक पहली बार इतने सारे प्रकाशनों ने एक ही संदेश एक साथ जारी किया है जो दिखाता है कि ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर हालात कितना गंभीर हैं। जानकारों का कहना है कि विज्ञान बिल्कुल स्पष्ट है और वह एक ही बात कह रहा है कि जलवायु परिवर्तन पर आंखें बंद नहीं रखी जा सकती। इस साल नवंबर में ग्लासगो में हो रहे जलवायु परिवर्तन महासम्मेलन से ठीक पहले जिस संपादकीय में यह बात कही गई है वह ब्रिटिश मेडिकल जर्नल, द लांसेट, इंडियन मेडिकल जर्नल और चायनीज़ साइंस बुलेटिन जैसे कई प्रकाशनों में आयेगा।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
क्लाइमेट एक्शन भारत की विकास रणनीति का अहम हिस्सा: आर्थिक सर्वे
-
सरकार ने वन भूमि पर निजी प्लांटेशन को दी हरी झंडी, पर्यावरण शुल्क से छूट
-
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली मामले में अपने ही निर्णय पर रोक लगाई, नई समिति गठित करने का आदेश
-
भारत अपनी नीतियों को निर्धारित करने के लिए वैश्विक जलवायु या प्रदूषण रैंकिंग पर निर्भर नहीं: सरकार
-
कॉप30 में भारत का कड़ा संदेश: क्लाइमेट जस्टिस के बिना कोई समझौता नहीं
