मुंबई: विद्युत वाहनों की संख्या दो साल में दोगुनी हुई

Editorial Team9 सित॰. 2021
ये काफी नहीं :  महाराष्ट्र और राजधानी मुंबई  में दो साल के भीतर बैटरी वाहनों की संख्या तो दोगुनी हो गई है लेकिन यह अभी भी नये बिक रहे वाहनों के 1% के बराबर ही हैं। फोटो-: Ravi Sharma on Unsplash

ये काफी नहीं : महाराष्ट्र और राजधानी मुंबई में दो साल के भीतर बैटरी वाहनों की संख्या तो दोगुनी हो गई है लेकिन यह अभी भी नये बिक रहे वाहनों के 1% के बराबर ही हैं। फोटो-: Ravi Sharma on Unsplash


पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र और उसकी राजधानी मुंबई की सड़कों पर पिछले दो सालों इलैक्ट्रिक वाहनों की संख्या दोगुनी हो गई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों से जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि 2021 में मुंबई में कुल 4000 (3996) और महाराष्ट्र में 40,000 से अधिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। दो साल पहले 2019 में मुंबई में करीब 2000 और राज्य में लगभग 20,000 वाहन ही सड़कों पर थे। विद्युत वाहन सड़कों पर ध्वनि और वायु प्रदूषण दोनों को कम करने के लिये बहुत ज़रूरी हैं लेकिन नया आंकड़ा भी बहुत उत्साहवर्धक नहीं है क्योंकि राज्य में इस साल बिके कुल वाहनों में इलैक्ट्रिक वाहनों की संख्या का करीब 1% ही है। 

ग्राहकों को फाइनेंस के लिये ओला ने बैंकों से अनुबंध किया 

इलैक्ट्रिक मोबिलिटी में उतरी ओला ने अपने ग्राहकों को कर्ज़ मुहैया कराने के लिये वित्तीय संस्थानों और बैंकों से करार किया है। इनमें आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और कोटक ग्रुप जैसे संस्थान शामिल हैं। ये सभी बैंक 8 सितम्बर से बाज़ार में उतरे ओला इलैक्ट्रिक के नये स्कूटर के लिये फाइनेंस करेंगे।   ओला स्कूटर के दो वर्ज़न ₹ 99,999 और ₹ 1,29,999 के हैं। ओला ने इस साल जुलाई में प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू की और पहले 24 घंटों में 1 लाख ऑर्डर बुक करने का दावा किया लेकिन अब तक कितने ऑर्डर बुक हुए हैं यह नहीं बताया है। ओला का कारखाना तमिलनाडु में करीब 500 एकड़ में फैला है और  10 रंगों में लॉन्च हो रहे उसके स्कूटर 8.5 किलोवॉट की मोटर और 3.97 किलोवॉट-घंटा के बैटरी पैक के साथ हैं। 

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें