टेस्ला ने किया उड़ने वाली कार का प्रदर्शन, आलोचकों ने बताया दिखावटी

Editorial Team17 अक्टू॰. 2026
टेस्ला ने किया उड़ने वाली कार का प्रदर्शन, आलोचकों ने बताया दिखावटी

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने अपनी नई रोडस्टर स्पोर्ट्स कार का प्रदर्शन किया, जो हवा में उछलने और उड़ान के दौरान घूमने जैसी गतिविधियां कर सकती है। हालांकि, यह तकनीक अभी शुरुआती अवधारणा और नियंत्रित प्रदर्शन के स्तर पर है। इसे आम सड़कों पर चलाने की मंजूरी, सुरक्षा और व्यावहारिक इस्तेमाल से जुड़े सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी हैं।

टेक्सस स्थित स्पेसएक्स केंद्र में 15 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन में कार को विशेष रैंप पर उल्टा चलते, हवा में उछलते और सुरक्षित उतरते दिखाया गया। इसमें स्पेसएक्स की विकसित कोल्ड-गैस थ्रस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया। टेस्ला ने 2028 से उत्पादन शुरू करने की योजना बताई है, लेकिन डिलीवरी की समयसीमा निश्चित नहीं है।

हालांकि एक विशेषज्ञ ने प्रदर्शन को पुरानी तकनीक का इस्तेमाल करने वाला दिखावटी आयोजन बताते हुए कंपनी पर भविष्य की संभावनाओं को वास्तविकता से कहीं बड़ा दिखाने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया।

 

अप्रैल से लगातार छह महीने तक भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का हिस्सा अमेरिका से अधिक रहा: एम्बर

ऊर्जा क्षेत्र पर शोध करने वाली संस्था एम्बर की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2026 से लगातार छह महीनों तक नई कारों की बिक्री में पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी भारत में अमेरिका से अधिक रही। 

एम्बर ने जिन 56 देशों का अध्ययन किया उनमें से 49 देशों में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का हिस्सा अमेरिका से अधिक रहा। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी बाजार में 2026 के पहले आठ महीनों के दौरान बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) की हिस्सेदारी घटकर 6 प्रतिशत रह गई। यह गिरावट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संघीय स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाली प्रोत्साहन योजनाओं को वापस लेने के बाद आई है।

ईटी एनर्जी वर्ल्ड ने लिखा है ने लिखा है कि  2026 की पहली छमाही में टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने मिलकर भारत की कुल इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल की। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के स्थानीय उत्पादन की क्षमता बढ़ने से भी इस बाजार को मजबूती मिली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील क्षेत्रीय ऑटोमोबाइल उत्पादन केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। वहीं, वियतनाम की वाहन निर्माता कंपनी विनफास्ट (VinFast) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी विनिर्माण गतिविधियों का विस्तार कर रही है।

रिपोर्ट के निष्कर्ष भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाते हैं। हालांकि, बिक्री में हिस्सेदारी बढ़ने के साथ चार्जिंग बुनियादी ढांचे और किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता भी इस बदलाव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी।

 

नीति आयोग चाहता है कि डेटा सेंटर को मंज़ूरी देने से पहले बिजली और पानी की सख्त जांच हो

नीति आयोग ने डेटा सेंटर को मिलने वाले इंसेंटिव को बिजली और पानी की उपलब्धता, पर्यावरण सुरक्षा उपायों और ऐसे आर्थिक फ़ायदों से जोड़ने का प्रस्ताव दिया है जिन्हें मापा जा सके। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ फ्रेमवर्क में ग्रिड रेडीनेस चेक और कड़े रिसोर्स-एफिशिएंसी स्टैंडर्ड की बात कही गई है।

फ्रेमवर्क में प्रस्ताव दिया गया है कि राज्य सिर्फ़ इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट के बजाय बिजली और पानी की उपलब्धता, पर्यावरण सुरक्षा उपायों और ऐसे आर्थिक फ़ायदों के आधार पर प्रोजेक्ट का मूल्यांकन करें।

फ्रेमवर्क में डेटा-सेंटर डेवलपर्स से कहा गया है कि वे मंज़ूरी मिलने से पहले यह दिखाएं कि बिजली ग्रिड उनकी प्रस्तावित कैपेसिटी को सपोर्ट कर सकते हैं, और ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड पूरा होने के बाद ही अतिरिक्त बिजली लोड मंज़ूर किए जाएंगे। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें राज्य सरकार के इंसेंटिव को रोज़गार, स्थानीय खरीद और रिन्यूएबल एनर्जी में इन्वेस्टमेंट सहित असल आर्थिक फ़ायदों से जोड़ने की भी सिफारिश की गई है।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें