हम भारत और दुनिया को प्रभावित करने वाले जलवायु और ऊर्जा संबंधी घटनाक्रमों पर नजर रखते हैं।
कार्बनकॉपी जलवायु और ऊर्जा क्षेत्रों में होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों और घटनाओं पर नज़र रखने और उन्हें सरल तरीके से समझाने का एक प्रयास है। हम भारत में जलवायु और ऊर्जा से जुड़े बदलते परिदृश्य पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण सहित हर पखवाड़े एक न्यूज़लेटर प्रकाशित करते हैं।
न्यूज़लेटर के अलावा, कार्बनकॉपी स्वतंत्र और मौलिक रिपोर्टिंग कराता है तथा अतिथि लेखकों, शोधकर्ताओं और विषय विशेषज्ञों के विचार भी प्रकाशित करता है। हमारी कवरेज में भारत और ग्लोबल साउथ की आवाज़ और विचारों को प्राथमिकता दी जाती है। हमारा काम जनहित, तर्कसंगत सोच और संपादकीय स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित है।
कार्बनकॉपी को क्लाइमेट ट्रेंड्स का सहयोग प्राप्त है। क्लाइमेट ट्रेंड्स एक रणनीतिक संचार और शोध संस्था है, जो गहन शोध, स्पष्ट लेखन और क्षमता निर्माण के माध्यम से जटिल पर्यावरणीय मुद्दों को आसान भाषा में समझाने का काम करती है।
लेख आमंत्रित हैं
कार्बनकॉपी जलवायु और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़ी खबरों और लेखों के प्रस्ताव आमंत्रित करता है। अपने विचार और प्रस्ताव editor@carboncopy.info पर भेजे जा सकते हैं।
Founder–Director
Editorial Lead
Writer-Researcher
Senior Writer