रूफटॉप सोलर पावर के लिये नई गाइडलाइन

Editorial Team30 अग॰. 2019
संकट बरकरार:  रूफटॉप सोलर में भारत का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। नये लक्ष्य हालात सुधारने की दिशा में कदम हैं। फोटो  – BridgeRoof

संकट बरकरार: रूफटॉप सोलर में भारत का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। नये लक्ष्य हालात सुधारने की दिशा में कदम हैं। फोटो – BridgeRoof


सरकार ने ग्रिड से जुड़े रूफ टॉप सोलर पावर के दूसरे चरण में 22 गीगावॉट के कार्यक्रम के लिये गाइडलाइन जारी की हैं। केंद्र सरकार ने 2022 तक 38 गीगावॉट रूफटॉप सोलर का लक्ष्य रखा है। इसमें से 4 गीगावॉट रिहायशी कॉलोनियों में और बाकी 34 गीगावॉट के लिये सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों, उद्योगों और  बिजनेस से जुड़े भवनों की छत इस्तेमाल की जायेगी। इस कार्यक्रम के तहत  सोलर सेल और मॉड्यूल के देसी निर्माण को बढ़ावा दिया जायेगा। रिहायशी इलाकों में सोलर लगाने का काम डिस्कॉम (वितरण कंपनियां) करेंगी। जिन्हें सरकार के सेंट्रल फाइनेंसियल असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत मदद दी जायेगी।

UDAY: सुस्ती दिखाने वाले राज्यों के फंड में होगी कटौती

UDAY स्कीम के दूसरे चरण में केंद्र सरकार अब तक सुस्ती दिखा रहे वाले राज्यों के फंड में कटौती करेगी।  उज्ज्वल डिस्कॉम अश्योरेंस योजना (UDAY) कर्ज़ में दबी वितरण कंपनियों की सेहत सुधारने के लिये बनाई गई। ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के मुताबिक दूसरे चरण में कई सुधार एक पैकेज के रूप में लाये जायेंगे। पैसे का आबंटन अच्छे प्रदर्शन को हासिल करने के लिये होगा। अगर डिस्कॉम अपनी हालत ठीक नहीं करते तो उन्हें दी जाने वाली राशि में कटौती की जायेगी।  

चीन: इस साल के पहले 6 महीनों में 11 गीगावॉट सोलर के नये संयत्र

चीन ने साल 2019 के पहले 6 महीनों में सौर ऊर्जा में 11.4 गीगावॉट की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि तान की सौर ऊर्जा में करीब 20% का उछाल है। कटौती की जायेगी।  अब चीन की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 186 गीगावॉट हो गई है। इसमें से 130.5  गीगावॉट सोलर पावर ग्रिड से जुड़ी ऊर्जा है। साल 2018 में ही चीन की कुल साफ ऊर्जा क्षमता (हाइड्रो और बायोमास मिलाकर) 728 गीगावॉट हो गई थी जो देश में लगाये गये सभी बिजलीघरों की कुल उत्पादन क्षमता का 38%  है।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें