मॉनसून की विदाई की ख़बरों के बाद भी बारिश के अलर्ट जारी हो रहे हैं। मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में सक्रिय मॉनसून की बात कही है। 17 अक्टूबर को हिमाचल, उत्तराखंड और यूपी में भारी बारिश की आशंका है। उधर बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती प्रसार के कारण एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जो दक्षिण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक असर दिखायेगा। अंडमान निकोबार द्वीप समूह और इसके आसपास कई इलाकों में बारिश और 50 किमी प्रतिघंटा तक हवा चलने के आसार हैं। इस कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा गया है। इस बारे में विस्तार से यहां पढ़ा जा सकता है।
