कच्छ के रण में लगेगा देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क
Editorial Team14 जुल॰. 2021
फोटो – Photo by Science in HD on Unsplash
सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी गुजरात में भारत का सबसे बड़ा सोलर फोटोवोल्टिक सेल प्रोजेक्ट लगायेगी। एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने कहा कि यह प्रोजेक्ट कच्छ के रण के खवाड़ा गांव में लगेगा। इस प्रोजेक्ट की अधिकतम क्षमता 4750 मेगावॉट होगी। कंपनी का कहना है कि सोलर और विन्ड के अलावा दूसरे साफ ऊर्जा स्रोतों पर भी विचार कर रही है। इस सोलर पार्क से एनटीपीसी आरआईएल का इरादा ग्रीन हाइड्रोजन बनाने का भी है।
लेखक के बारे में
Editorial Team
A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें