जोगीवाला-सहस्त्रधारा रोड से गुजरने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 2,200 पेड़ों की प्रस्तावित कटाई के विरोध में कई देहरादून निवासियों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने रविवार को “चिपको आंदोलन” में भाग लिया। विरोध आंदोलन रविवार को सुबह 11 बजे सहस्रधारा रोड स्थित खलंगा मेमोरियल के पास शुरू हुआ जिसमे विभिन्न संगठन शामिल हुए। । कई लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पेड़ों के चारों ओर रक्षा सूत्र भी बांध दिया।
चौड़ीकरण की योजना के तहत इस मार्ग को फोर लेन में विकसित किया जाना है। इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को देहरादून शहर में प्रवेश किए बिना सीधे मसूरी भेजना है।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
भारत ने कॉप33 की मेज़बानी का प्रस्ताव वापस लिया
-
भारत ने संशोधित किए एनडीसी, 2035 तक उत्सर्जन 47% तक घटाने का लक्ष्य
-
पेरिस समझौते के तहत नए एनडीसी जमा नहीं करने वाले देशों पर होगी चर्चा, भारत भी सूची में
-
कूनो नेशनल पार्क में 5 शावकों का जन्म, भारत में चीतों की संख्या हुई 53
-
एनजीटी ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी, कहा पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद
