उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, बारिश के आसार

Editorial Team18 जन॰. 2023
मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी से एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। Photo: India.com

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी से एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। Photo: India.com


उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। राजधानी दिल्ली में इस महीने यह शीतलहर का आठवां दिन दर्ज किया गया, जो पिछले लगभग 12 सालों का रिकॉर्ड है। 

वहीं चिल्लई कलां से जूझते जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर में -4.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -11.7 डिग्री सेल्सियस, और कुपवाड़ा में -6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान के भी कुछ शहरों में तापमान शून्य से नीचे रहा।

पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ होता है कि संबंधित अधिकारी मौसम में बदलाव के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति के लिए “तैयार रहें”, वहीं ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है कि मौसम तेजी से बदल सकता है, इसके लिए सतर्क रहें।

मौसम विभाग ने भविष्वाणी की है कि अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी से एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिस वजह से वर्षा और हिमपात की संभावना है।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें