‘परफेक्ट स्टॉर्म’ हेलेन ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में मचाई तबाही, 191 लोगों की मौत

Editorial Team3 अक्टू॰. 2024
फोटो: Florida National Guard/Flickr

फोटो: Florida National Guard/Flickr


अमेरिका के दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में आए चक्रवाती तूफ़ान हेलेन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 191 हो गई है

सीएनएन ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि तूफान के कारण नार्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, जॉर्जिया, फ्लोरिडा, टेनेसी और वर्जीनिया में अबतक कम से कम 191 मौतों की पुष्टि हुई है और बचाव दल के अलग-अलग शहरों में पहुंचने और दूरसंचार बहाल होने के बाद यह संख्या बढ़ने की आशंका है

इसके अलावा सैकड़ों लोगों के लापता होने की भी खबर है, लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे दूरसंचार लाइनें बहाल की जाएंगी, वैसे लापता लोगों की सूचना मिलने लगेगी।

पावर आउटेज वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार सुबह तक इन राज्यों में लगभग 10 लाख ग्राहक बिना बिजली के थे।

5,000 सालों में पहली बार हुआ ‘परफेक्ट स्टॉर्म’

टेनेसी राज्य के जलवायु विज्ञानी एंड्रयू जॉयनर ने रॉयटर्स को बताया कि पश्चिमी नार्थ कैरोलिना के कुछ हिस्सों में शायद एक बेहद दुर्लभ घटना देखी गई, जो हर 5,000 साल में केवल एक बार होती है। भारी वर्षा के लिए स्थितियां बिल्कुल सटीक थीं।

हेलेन के आने से पहले एक और तूफान ने मैक्सिको की खाड़ी से नमी खींचकर जिससे माउंट मिशेल जैसे क्षेत्रों को भिगो दिया। माउंट मिशेल अप्लेशियन पर्वत का सबसे ऊंचा स्थान है। इसके तल पर स्थित स्वान्नानोआ और ब्लैक माउंटेन जैसे स्थान बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

इसके बाद हेलेन तूफ़ान बिलकुल सटीक एंगल पर माउंट मिशेल के ऊपर आया जिससे और भी अधिक वर्षा हुई। जॉयनर के अनुसार यह “परफेक्ट स्टॉर्म” था।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें