उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। राजधानी दिल्ली में इस महीने यह शीतलहर का आठवां दिन दर्ज किया गया, जो पिछले लगभग 12 सालों का रिकॉर्ड है।
वहीं चिल्लई कलां से जूझते जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर में -4.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -11.7 डिग्री सेल्सियस, और कुपवाड़ा में -6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान के भी कुछ शहरों में तापमान शून्य से नीचे रहा।
पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ होता है कि संबंधित अधिकारी मौसम में बदलाव के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति के लिए “तैयार रहें”, वहीं ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है कि मौसम तेजी से बदल सकता है, इसके लिए सतर्क रहें।
मौसम विभाग ने भविष्वाणी की है कि अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी से एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिस वजह से वर्षा और हिमपात की संभावना है।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ से तबाही, मानसरोवर यात्रा बाधित; क्यों गंभीर होते जा रहे हैं ऐसे हादसे
-
सैंड, डस्ट स्टॉर्म से खतरे में 150 देशों की अर्थव्यवस्था, 33 करोड़ लोग: डब्ल्यूएमओ
-
जलवायु संकट बना रहा है हवाई यात्रा को असुरक्षित
-
हिमाचल में मानसून का कहर: मंडी समेत कई जिलों में भारी तबाही; 63 की मौत, दर्जनों लापता
-
भारत ने विश्व बैंक एक्सपर्ट से की रतले, किशनगंगा विवाद पर सुनवाई रोकने की मांग