ऊर्जा बदलाव एपिसोड 1 – क्या है जस्ट ट्रांजिशन?
हर महीने हमारे पॉडकास्ट ‘ऊर्जा बदलाव’ में हम बात करेंगे जानकारों से कि कैसे होगा भारत जस्ट ट्रांजीशन की राह पर अग्रसर और क्या है रास्ते की चुनौतियां।
Editorial Team27 अप्रैल. 2023
कार्बनकॉपी के पॉडकास्ट ‘ऊर्जा बदलाव’ के इस एपिसोड में हृदयेश जोशी दोनों जानकारों के साथ यह समझाने की कोशिश करेंगे कि आखिर जस्ट ट्रांजिशन की परिकल्पना क्या है और अगले कुछ दशकों में बढ़ते कोयला उत्पादन के साथ यह कैसे लागू की जा सकेगी। सरकार इसके लिये कितना गंभीर है और उसके पास इसे सुचारू ढंग से लागू करने के लिये पर्याप्त नीतियां हैं भी या नहीं? एक महत्वपूर्ण सवाल ये कि देसी और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों की इसमें क्या भूमिका रहेगी?
इस एपिसोड में हृदयेश जोशी बात कर रहे हैं अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता संदीप पाइ से। संदीप पूरी दुनिया में और विशेषकर भारत में जस्ट ट्रांजिशन का अध्ययन कर रहे हैं। मयंक अग्रवाल पत्रकार हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालों में भारत के जस्ट ट्रांजिशन ग्राफ को बहुत करीब से देखा है और उस पर लगातार लिख रहे हैं।
लेखक के बारे में
Editorial Team
A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें