केरल के तट पर मानसून ने दी एक दिन पहले दस्तक

Editorial Team30 मई. 2024
रेमल चक्रवात ने मानसूनी प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है।

रेमल चक्रवात ने मानसूनी प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है।


दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक दिन पहले मानसून के आगमन का कारण इस हफ्ते आए चक्रवात रेमल को बताया जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आए रेमल चक्रवात ने मानसूनी प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में समय से पहले मानसून के दस्तक देने का एक कारण हो सकता है।

“दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और आज, 30 मई, 2024 को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है,” मौसम विभाग ने कहा। आईएमडी ने 15 मई को भविष्यवाणी की थी कि 31 मई तक केरल में मानसून की शुरुआत हो सकती है।

केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, और मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार मई में अतिरिक्त बारिश हुई है।

केरल के लिए मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है और अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम के लिए 5 जून।

वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अल नीनो की स्थिति बनी हुई है और ला नीना अगस्त-सितंबर तक आ सकता है।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें