भारी बारिश और वज्रपात से बिहार में 80 लोगों की मौत

Editorial Team11 अप्रैल. 2025
फोटो: Linny/Pixabay

फोटो: Linny/Pixabay


उत्तर भारत के कई हिस्सों जहां बारिश और तेज़ हवा से तापमान गिरा और लोगों को राहत मिली वहीं बिहार में गुरुवार को दोपहर के बाद आये आंधी-तूफान और बरसात से दीवार और पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 61 लोगों की मौत हो गयी।

इससे पहले  बुधवार को बिजली गिरने की घटना में राज्य में 19 लोगों की मौत हो गयी। इस कारण आंधी-बारिश और वज्रपात से राज्य में कुल 80 लोगों की जान चली गयी है। इससे फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है और नुकसान का प्राथमिक अनुमान 20 करोड़ से अधिक का है।

सबसे ज्यादा 22 लोगों की जान नालंदा जिले में गयी। पटना व गया में भी चार-चार लोगों की जान चल गई।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें