धीमी पड़ी चक्रवात ताउते की रफ़्तार, गुजरात के तटीय जिलों में दिखा असर

Editorial Team18 मई. 2021
Photo: PTI

Photo: PTI


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि अति भीषण (‘extremely’ severe) चक्रवाती तूफान, ताउते अब भीषण (‘very’ severe) चक्रवाती तूफान में कमजोर हो रहा है। चक्रवात ने सोमवार रात गुजरात में दस्तक दी जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव गुजरात के सौराष्ट्र में दिखा।


पिछले 3 दिनों में, चक्रवात ने पश्चिमी तट पर कई राज्यों को प्रभावित किया।चार राज्य- कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा के तटीय जिलों में अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

चक्रवात ने केरल, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में संरचनाओं, बिजली लाइनों और पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ व् मुंबई में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिखा। इसके कारण मुंबई के हवाई अड्डे की सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं साथ ही बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी बंद कर दिया गया था। मुंबई के कई कोविड केंद्र इस से प्रभावित हुए हैं जिसके कारण वैक्सीन अभियान को रोकना पड़ा।

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें