फिनलैंड में छोड़ी गई तितली से निकले परजीवी कीड़े

Editorial Team22 सित॰. 2021
Photo: Krzysztof  Niewolny on Unsplash

Photo: Krzysztof Niewolny on Unsplash


फिनलैंड के सोटुंगा द्वीप में एक जिस ख़ूबसूरत तितली को जैव विविधता को बढ़ाने के मकसद से छोड़ा गया उसने शोधकर्ताओं को चकित कर दिया। बाल्टिक सागर के द्वीप में इस तितली से तीन अन्य प्रजातियों ने जन्म लिया। द गार्डियन में प्रकाशित ख़बर के मुताबिक ग्लेनविले फ्लिटिलेरी नाम की तितली के कैटरपिलर्स के भीतर से हाइपोसोटर हॉर्टिकोला नाम के परजीवी का जन्म हुआ। कैटरपिलर प्यूपा बन कर पूर्ण तितली बनता इससे पहले कुछ  कैटरपिलर्स के भीतर से इस परजीवी कीड़े का जन्म हुआ। दिलचस्प है कि इन कैटरपिलर्स के भीतर से निकलने वाले परजीवी कीड़ों के भीतर एक और बहुत छोटा परजीवी (हाइपरपैरासिटॉइड) निकला। जहां परजीवी कीड़ा कैटरपिलर को मार देता है वहीं यह हाइपरपैरासिटोइड परजीवी कीड़े को मार देता है और कैटरपिलर के मृत शरीर से 10 दिन बाद निकलता है।  

इतना ही नहीं मादा परजीवी कीड़ा एक बैक्टीरम का वाहक है जो मां से बच्चों में जाता है।  महत्वपूर्ण है कि यह द्वीप जहां इस तितली को छोड़ा गया वह प्रजातियों के विलुप्त होने के लिये बदनाम है लेकिन सभी चार प्रजातियां पहली तितली को छोड़े जाने के 30 साल बाद भी इस 27 वर्ग किलोमीटर के इलाके में बची हुई हैं। 

Share

LinkedInXFacebook

लेखक के बारे में

Editorial Team

Editorial Team

A team of handpicked and dedicated writers committed to fact check each climate-related statement. They go to the roots and intent of each policy implemented, internationally and at home, to help you understand climate better.
लेखक के और लेख देखें