उत्तर भारत के कई हिस्सों जहां बारिश और तेज़ हवा से तापमान गिरा और लोगों को राहत मिली वहीं बिहार में गुरुवार को दोपहर के बाद आये आंधी-तूफान और बरसात से दीवार और पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 61 लोगों की मौत हो गयी।
इससे पहले बुधवार को बिजली गिरने की घटना में राज्य में 19 लोगों की मौत हो गयी। इस कारण आंधी-बारिश और वज्रपात से राज्य में कुल 80 लोगों की जान चली गयी है। इससे फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है और नुकसान का प्राथमिक अनुमान 20 करोड़ से अधिक का है।
सबसे ज्यादा 22 लोगों की जान नालंदा जिले में गयी। पटना व गया में भी चार-चार लोगों की जान चल गई।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
2°C तापवृद्धि पर भी शहर गांवों से कहीं तेज़ गर्म हो सकते हैं
-
झारखंड में हाथी-मानव संघर्ष: 10 दिनों में 11 मौतें, ग्रामीणों में दहशत
-
आर्थिक सर्वेक्षण में फसल प्राथमिकताओं में बदलाव को लेकर शुरुआती चेतावनी
-
2025 इतिहास का तीसरा सबसे गर्म साल, 1.5 डिग्री की सीमा के करीब दुनिया
-
जलवायु संकट की मार: विश्व के सबसे महंगे आपदाओं की सच्चाई, भारत-पाक रिपोर्ट में दिखा स्थानीय विनाश
