गोवा के लोग केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित तीन प्रोजेक्ट्स का जमकर विरोध कर रहे हैं। इनमें एक रेल ट्रैक को डबल करने, एक हाइवे चौड़ीकरण और एक पावर लाइन प्रोजेक्ट है। यह योजनाएं गोवा की सबसे पुरानी भगवान महावीर वाइल्ड लाइफ सेंक्चयुरी और मोलेम नेशनल पार्क से होकर जायेंगी। ये सेंक्चयुरी गोवा की पूर्वी सीमा पर कुल 240 वर्ग किलोमीटर पर फैली है। इन योजनाओं से हज़ारों पेड़ कटेंगे और 170 हेक्टेयर जंगल नष्ट होगा। ऐसा लगता है कि लोगों के तीखे विरोध के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपना रुख नरम किया है।
गैरकानूनी तरीके से चल रहा बाघजन ऑइल फील्ड
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की एक कमेटी ने कहा है कि असम के तिनसुकिया में बाघजन आइल फील्ड गैरकानूनी तरीके से चल रहा था। जब इस साल 27 मई को वहां आग लगी तो उसके पास ज़रूरी पर्यावरण अनुमति नहीं थी जबकि ऑइल इंडिया का दावा रहा है कि डिब्रू सैंखोवा नेशनल पार्क के पास चल रहे इस ऑइल फील्ड में उसके पास सभी पर्यावरण क्लीयरेंस हैं। कमेटी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
क्लाइमेट एक्शन भारत की विकास रणनीति का अहम हिस्सा: आर्थिक सर्वे
-
सरकार ने वन भूमि पर निजी प्लांटेशन को दी हरी झंडी, पर्यावरण शुल्क से छूट
-
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली मामले में अपने ही निर्णय पर रोक लगाई, नई समिति गठित करने का आदेश
-
भारत अपनी नीतियों को निर्धारित करने के लिए वैश्विक जलवायु या प्रदूषण रैंकिंग पर निर्भर नहीं: सरकार
-
कॉप30 में भारत का कड़ा संदेश: क्लाइमेट जस्टिस के बिना कोई समझौता नहीं
