दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ेंगी फुहारें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नमी से भरी पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर-पश्चिम भारत में फैलने की संभावना है। इसके चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों और दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास दस्तक देने की संभावना है।

11 जुलाई के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा के तटों पर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

09 जुलाई से उत्तर पश्चिम भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है और 11 और 12 जुलाई को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और पंजाब में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है।

12 जुलाई को उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 10 से 12 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और 09 और 10 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जुलाई को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत- मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, 08 और 09 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 09 जुलाई यानी आज पूर्वी मध्य प्रदेश में, 10 और 11 को पश्चिम मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है।

अरब सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मजबूत होने और 11 जुलाई के आसपास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी तटों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

09 से 12 जुलाई के दौरान महाराष्ट्र और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

08 जुलाई से दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के प्रभाव के चलते, 9 जुलाई से पूर्वोत्तर भारत – अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में वर्षा की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बौछारें पड़ने बिजली गिरने की आशंका है। इसके चलते बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को इससे चोट लगने तथा उनके हताहत होने की आशंका है।

आज देश में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह रहेगा

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
09 जुलाई यानी आज पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों में होगी मूसलाधार बारिश।

आज असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी मेघ गाएंगे मल्हार।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा, हालांकि आज शाम को बूंदाबांदी से हल्की बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 65 फीसदी रहने का अनुमान है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज 09 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकी में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

धूल भरी आंधी चलने के आसार
आज 09 जुलाई को पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली हवा के साथ धूल के गुबार उठने की आशंका है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में, लक्षद्वीप, केरल और कर्नाटक तटों पर, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के साथ-साथ बंगाल की दक्षिण खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

हीट वेव के आसार
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 08 जुलाई को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, कोंकण और गोवा में अधिकांश स्थानों पर, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 08 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान नागपुर में 10 सेमी, गोंदिया में 7 सेमी, गया में 6 सेमी, हरनई और गाजीपुर प्रत्येक जगह 4 सेमी, सुंदरनगर में 3 सेमी, देहरादून, मुंबई (सांताक्रूज), सतना, वर्धा, डाल्टनगंज, रांची, कोलकाता, कैनिंग और रीवा प्रत्येक जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां महसूस की गई हीट वेव
कल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) महसूस की गई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 08 जुलाई को 8:30 बजे के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, रायलसीमा, विदर्भ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, कोंकण और गोवा में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये स्टोरी डाउन टू अर्थ हिन्दी से साभार ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.